Breaking News in Hindi

सिख समाज ने पीएम मोदी से मांग, लोकसभा चुनाव में मिले प्रतिनिधित्व, शीर्ष नेतृत्व को लिखा पत्र

शहडोल। सिख समाज ने सनातन की रक्षा करने का काम किया है। हमारा इतिहास की बलिदानियों का रहा है। आज देश में एक तरह से सनातनी सरकार ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज को बहुत सम्मान दिया है। हम चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में मप्र सहित देश के अन्य राज्यों में भी सिख समाज के लोगों को पार्टी प्रतिनिधित्व करने का मौका दे ताकि सिख समाज गौरवान्वित महसूस करे। यह बात रविवार को गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष तजिंदर सिंह बग्गा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।

तजिंदर सिंह बग्गा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में शहडोल जिले के सिख समाज ने प्रदेश से सिख समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। शहडोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखा है कि जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू को टिकट दी जाए।उन्होंने कहा कि सिख समाज धर्म, त्याग,बलिदान और सेवा के लिए जाना जाता है। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने सनातन की रक्षा के लिए अपने पिता सहित चारों पुत्रों का बलिदान दिया था। केंद्र में अभी सनातन की सरकार है।इसलिए हमें मौका दिया जाना चाहिए।

बग्गा ने कहा कि सिखों को पंजाब को छोड़कर देश में कहीं भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से सिख समाज की ओर से सरदार हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू को जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट देने की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सभी समाजों के लिए काम कर रही है। इसलिए सिख समाज को उम्मीद है कि वह उन्हें निराश नहीं करेंगे, जिससे देश की राजनीति में पंजाब के बाहर के सिखों को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।पत्रकार वार्ता में सिख समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह भोगल, उपाध्यक्ष ओंकार सिंह मान,जगदेव सिंह पुरवा एवं रविन्दर सिंह गिल उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप