Breaking News in Hindi

आंध्र प्रदेश: जनसेना-टीडीपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 118 प्रत्याशियों का किया ऐलान

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और ‘जनसेना’ प्रमुख पवन कल्याण ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 118 उम्मीदवारों की अपनी पहली संयुक्त सूची की घोषणा की। दोनों नेताओं ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन में शामिल होने का फैसला करती है तो उसको समायोजित करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सीट का आवंटन किया गया है।

पहली सूची के अनुसार, तेदेपा उम्मीदवार 94 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे जबकि जनसेना 24 सीट पर चुनाव लड़ेगी। तेदेपा-जनसेना गठबंधन पर आंध्र प्रदेश के उंदावल्ली में अपने आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, “यह गठबंधन राज्य के भविष्य के लिए है। यह एक महान प्रयास के लिए पहला कदम है।”

राज्य के 175 विधानसभा क्षेत्रों में से शेष 57 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा जल्द किये जाने की उम्मीद है। गठबंधन के हिस्से के रूप में जनसेना राज्य की कुल 25 में से तीन लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप