Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

कल होगी ‘आप’ की राजनीतिक मामलों पर समिति की बैठक, उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के वास्ते अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की मंगलवार को बैठक बुलाई है। आप ने ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के साथ दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा के लिए सीट बंटवारे को लेकर समझौते को अंतिम रूप दे दिया है।

हालांकि, दोनों दलों ने पंजाब में कोई गठजोड़ नहीं करने का फैसला किया है। आप के एक सूत्र ने कहा, ‘‘पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के वास्ते कल एक बैठक करेगी।” पार्टी असम के लिए तीन, और गुजरात के भरुच एवं भावनगर सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.