Breaking News in Hindi

इस बात के डर ने Paytm के ऑपरेशन मैनेजर की ली जान, फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानें वजह

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पेटीएम ऑपरेशन मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक काफी ज्यादा तनाव में था जिसके चलते उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। मृतक गौरव गुप्ता को नौकरी जाना का डर था जिसके चलते वह काफी तनाव में था और इसी डर के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल लसुड़िया थाना पुलिस ने इस मामले मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरव कई दिनों से जॉब को लेकर तनाव में था जिसके चलते उसकी आत्महत्या का कारण तनाव ही बताया जा रहा है।

 गौरतलब है भारतीय रिजर्व बैंक के एक्शन के बाद से Paytm Payment Bank में अफरातफरी का माहौल है। जिसके चलते पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने Paytm Payments Bank के बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप