Breaking News in Hindi

घर से निकलने से पहले चेक कर ले मौसम का हाल, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

 भोपाल। मध्य प्रदेश में जाते जाते एक बार फिर ठंड कहर बरपा रही है। फरवरी के आखिर में प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। इसके अलावा बहुत से जिलों में औलावृष्टि हुई। इस बेमौसम बरसात से सबसे ज्यादा किसानों को नुकसान हुआ। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। तो एमपी मौसम विभाग ने आज भी कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। जिसमे नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलो में बारिश के आसार है। इंदौर, उज्जैन संभाग में आज बादल छाए रहेंगे। बता दें बीते पिछले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, मंडला में जमकर बारिश और हुई ओलावृष्टि।

 आगामी 2 दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह रहेगा। कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने के चलते बार-बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। अगले 02 दिन के लिए महाकौशल, निमाड़ के कई जिलों में तेज़ वर्षा और ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...