Breaking News in Hindi

लोकसभा चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों की तलाश! बैठक में संभावित नामों पर ली गई पदाधिकारियों की रायशुमारी, जल्द जारी हो सकती है लिस्ट..

भोपाल। लोकसभा चुनाव के चेहरों को लेकर मप्र बीजेपी में लगातार मंथन जारी है। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को दिन भर बैठकों का दौर चला। मंगलवार सुबह से VC के जरिए विधायकों, सांसदों की बैठक हुई। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

इन नेताओं की रही मौजूदगी

 मंगलवार शाम को बीजेपी कोर कमेटी और फिर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, लाल सिंह आर्य, मंत्री राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, ओमप्रकाश धुर्वे मौजूद रहे।

चुनाव समिति की बैठक में सभी 29 लोकसभा सीटों के संभावित दावेदारों के नामों के पैनल पर चर्चा हुई है। सोमवार और मंगलवार को हुई पदाधिकारियों की रायशुमारी में जो संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार हुआ था। उस पर कोर कमेटी और फिर चुनाव समिति में भी बैठक हुई। और यही पैनल लेकर बुधवार को सीएम मोहन यादव समेत कुछ पदाधिकारी दिल्ली जाएंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली में इसी लिस्ट के आधार पर उम्मीदवार फाइनल किये जाएंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि पार्टी अच्छे प्रत्याशी देगी। इसके लिए बार-बार कार्यकर्ताओं के नामों पर चर्चा हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन