Breaking News in Hindi

एक हादसा और मातम में बदली खुशियां…शादी से पहले उठानी पड़ी होने वाली दुल्हन की अर्थी

सीधी : सीधी में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां राह चलती दो युवतियों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी। मृतकों में एक युवती की कुछ दिन बाद ही शादी होने वाली थी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीधी के कमर्जी मुख्य मार्ग की है।

जानकारी के मुताबिक, दो युवतियों को पहले ऑटो ने टक्कर मारी जिससे दोनों युवतियां ट्रक के पहिया के नीचे आई। दोनों युवतियों के ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। दोनों युवतियों के शव ट्रक के पहिये में दब गए। आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी।

वहीं मामले में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने शहर में नो एंट्री होने के बावजूद भारी वाहन घुसने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर में दिनदहाड़े बेधड़क भारी वाहन शहर में करते हैं। उन पर कोई अंकुश नहीं लगाया जाता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...