Breaking News in Hindi

भाजपा जल्द जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, बैठक में कई नामों पर लगी अंतिम मुहर..

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए जल्द प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। आपको बता दें कि गुरुवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात तक जारी रही। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई नामों पर अंतिम मुहर लग गई है एक- दो दिन में भाजपा अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कमजोर सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी पहले उतार सकती है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई भाजपा की जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए भी लगातार तैयारी कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है, इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस बैठक में मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप