Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की MP में एंट्री, पूर्व सीएम ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कही बड़ी बात

 भोपाल। देश में लोकसभा चुनाव 2024 का माहौल बना हुआ है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज एमपी में प्रवेश कर चुकी है। बता दें कि यूपी से यात्रा ने एमपी के मुरैना में प्रवेश कर लिया है। इस बीच, राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “वो कहते हैं न्याय यात्रा लेकिन खुद राहुल गांधी भी कांग्रेस के साथ अन्याय कर रहे हैं। कांग्रेस को इस हालत में पहुंचाने का श्रेय उन्हीं को जाता है…कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं…पहले भी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई है और अब लोकसभा के चुनाव में वो जहां-जहां से गुजर रहे हैं वहां भी और पूरे मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी…”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.