Breaking News in Hindi

हंसराज हंस की दिल्ली से छुट्टी की चर्चा के बीच आई बड़ी खबर

 प्रसिद्ध गायक से राजनेता बने हंस राज हंस को इस बार के लोकसभा चुनावों में भाजपा पंजाब से मैदान में उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि हंस को होशियारपुर या जालंधर से भाजपा टिकट दे सकती है, क्योंकि इन सीटों पर भाजपा के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है। ऐसे में हंसराज हंस की दिल्ली से छुट्टी तय मानी जा रही है।

बता दें कि दरअसल, द डेली गार्जियन की ओर से दिल्ली के उत्तर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद हंस राज हंस के प्रदर्शन को लेकर एक सर्वे किया गया, जिसमें एक सांसद के तौर पर उनके कामकाज को लेकर लोगों से पूछा गया।  इस सर्वे के अनुसार 40 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया,  55 फीसदी ने  नहीं जबकि 5 प्रतिशत ने पता नहीं में उत्तर दिया। ऐसे में यहां की जनता  इस बार  किसी दूसरे उम्मीदवार को चाहते है। अब देखना होगा कि भाजपा इस सीट से किस उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। गौरतलब है कि बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जल्द ही सार्वजनिक होने की संभावना है।

बता दें कि साल 2009 में हंसराज हंस को पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है। हंस राज 2016 में बीजेपी में शामिल होने से पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस में भी रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के उदित राज को हराया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप