Breaking News in Hindi

इंदौर के बाणगंगा इलाके में व्यापारी की हत्या, बदमाशों ने किया चाकू से हमला..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हत्या और लूटपाट की घटनाएं अब आम हो चली हैं। एक ओर जहां एरोड्रम में युवक की चाकूओ से गोदकर और चंदन नगर में वृद्ध महिला की हत्या का मामला सामने आया था। उससे पहले ही छत्रीपुरा में भी महिला की उसके ही पति ने हत्या की थी। जिसके बाद अब बाणगंगा क्षेत्र में 58 वर्षीय वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है। घायल को लेकर परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे हैं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के बाणगंगा मैन रोड का है। जहां सुनील नामक व्यक्ति नाश्ते की दुकान लगाता था सुनील की दुकान के सामने किसी का विवाद हो रहा था। तभी उनकी दुकान के काउंटर पर धक्का लगा, जिस से वह गिर गया और तेल भी ढुल गया जिस पर से सुनील ने विरोध किया जिसके बाद लल्ला नाम के बदमाश ने सुनील को चाकू मार दिया इस पूरे मामले में तीन बदमाशों के नाम सामने आए हैं। जिस में  लल्ला ,नितेश और बिल्लू पर बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन