Breaking News in Hindi

कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 7 कांग्रेसी पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन..

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, छिंदवाड़ा से 7 कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सभी पार्षदों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की है। आपको बता दें की छिंदवाड़ा के नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा है। महापौर और नगर निगम अध्यक्ष दोनों ही जगह पर कांग्रेस का कब्जा है।

महापौर को सीधे जनता चुनती है नगर निगम में कांग्रेस के 48 में से 26 पार्षद जीतकर आए थे और दो निर्दलीयों का भी कांग्रेस को समर्थन हासिल है। बहुमत के लिए 25 पार्षद होना चाहिए भाजपा के पास 18 पार्षद थे ऐसे में अब परिषद में कांग्रेस का बहुमत खत्म हो गया है।लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं इससे पहले कांग्रेस के 7 पार्षदों का पार्टी छोड़कर भाजपा में जाना कमलनाथ को यह बड़ा झटका लगा है, इससे पहले भी कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...