Breaking News in Hindi

इंदौर सांसद शंकर लालवानी का कटा टिकट, विजयवर्गीय ने बता दी टिकट कटने की बड़ी वजह

इंदौर : लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। 5 सीटों में दूसरी सूची में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा। इन होल्ड सीटों में इंदौर भी शामिल है। इसी बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस बार इंदौर के वर्तमान सांसद शंकर लालवानी का टिकट कट गया है।

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि उड़ते उड़ते खबर मिली है कि सांसद शंकर लालवानी का टिकट इसलिए कट गया क्योंकि इस बार किसी महिला को टिकट देना है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस बार इंदौर से महिला सांसद होना चाहिए महिला को चुनाव लड़ाओ वो भी सेफ सीट से चुनाव लड़ाओ। हालांकि महिला उम्मीदवार कौन है इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने मंच से कहा कि पीएम मोदी महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं। पीएम मोदी चाहते हैं कि मकान की रजिस्ट्री में महिलाओं का नाम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...