Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

मंत्रालय में तीसरी मंजिल पर लगी आग, दस्तावेज भी जलकर खाक

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मंत्रालय भवन में भीषण आग लग गई है। यह आग मंत्रालय की चौथी मंजिल पर लगी है। आग कैसे लगी है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। कई लोगों के अंदर फंसे होने की खबर भी सामने आई है।

आपको बता दें की घटना शनिवार की सुबह हुई। नगर निगम फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की जैसे ही सूचना मिली दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है की सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दी थी।

जिस जगह यह आग लगी है वह वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग है। आग किन करण के चलते लगी है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है और आग से क्या नुकसान हुआ है इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग में लगी आग के मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.