Breaking News in Hindi

इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल…

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी , पूर्व विधायक विशाल पटेल , अर्जुन पलिया , सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने सुरेश पचौरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, बताया जा रहा है कि सुरेश पचौरी की काफी लंबे समय से भाजपा के नेताओं से बातचीत चल रही थी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले कांग्रेस के सभी अच्छे नेता भाजपा में हो रहे हैं शामिल।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद यह कहा था कि कांग्रेस आजादी का आंदोलन था। अब स्वतंत्रता मिल गई है तो कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। अब नए दलों का गठन होना चाहिए, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने महात्मा गांधी की इच्छा पूरी नहीं की, लेकिन राहुल गांधी इस इच्छा को पूरा करके ही चैन की सांस लेंगे। एक-एक कर के कांग्रेस के नेतृत्व से परेशान होकर उनके अच्छे नेता भाजपा में आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन