Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

बाथरूम में नहा रही महिला को खिड़की से झांक रहा था युवक, सामने आया वीडियो

इंदौर: कड़े कानून होने के बाद भी देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। आए​ दिन देश के अलग-अलग राज्यों से लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही है। दरिदों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बच्चियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मसार कर देने वाला मामला इंदौर से सामने आया है, जहां युवक किराएदार महिला को नहाते हुए देख रहा था। युवक की शर्मनाक करतूत का वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां दयानंद बिल्डिंग में एक महिला किराए के मकान में रहती है। किराए पर रहने वाली महिला इस बात से अंजान थी कि मकान मालिक लक्की उर्फ आसिफ उस पर बुरी नजर रखता है। वहीं, अब आसिफ की करतूतों का वीडियो भी सामने आ गया है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसिफ बाथरूम की खिड़की से झांकते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में आसिफ छत के वेंटिलेटर से नीचे झांकते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ये आसिक उस वक्त बाथरूम में झांक रहा था, जब महिला नहा रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.