Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दतिया में आरक्षक ने ड्यूटी पर किया सुसाइड , सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली…

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार सुबह 8 बजे हुई। आरक्षक ने खुद को गले में गोली मारी है। आपको बता दें कि आरक्षक थाने की पहरी की ड्यूटी पर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरक्षक को इंदरगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक सुबह 7 ड्यूटी पर आया था और 8 बजे उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आरक्षक ने किन करण के चलते आत्महत्या की है अभी इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आरक्षक डिप्रेशन में रहने लगा था। आरक्षक पहले बस स्टैंड चौकी पर पदस्थ था बाद में थाना प्रभारी ने उसे थाने का पहरी बना दिया था आरक्षक ग्वालियर का रहने वाला बताया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.