Breaking News in Hindi

भिंड कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 15 जुआ खेलते पकड़े, मौका मिलते ही थाने से कंबल ओढ़कर कांग्रेस नेता ने लगा दी दौड़…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में जुआ खेला जा रहा था। यहां पर भिंड के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा को भी पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ा है। आपको बता दें की 15 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। जब बिजौली थाना की प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस को इस जुए के फड़ की सूचना मिली तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया है।

सभी लोगों को बिजौली थाना लाया गया। यहां से मौका मिलते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थाने से कंबल ओढ़कर भागते हुए नजर आए। पुलिस ने दौड़ लगाकर उनको पकड़ा और हवालात में बैठाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ऑफिस में जुआ खेला जा रहा है। यह ऑफिस भी कांग्रेस के भिंड के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा का बताया जा रहा है।बिजौली थाना पुलिस को मुखबीर की सूचना पर ऑफिस के पास पहुंची और ऑफिस की घेराबंदी कर दी थी। जिसके बाद पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग गए , लेकिन पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....