Breaking News in Hindi

आचार संहिता से पहले भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रमों में जुटे नेता

भोपाल। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा आज दोपहर तीन बजे के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले नेताओं की मैदान पर भी सक्रियता नजर आने लगी है। राजधानी भोपाल में अनेक जगहों पर शनिवार सुबह से नेता विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में जुटे हैं।

प्रदेश शासन में मंत्री और नरेला क्षेत्र से विधायक विश्वास सारंग ने गोविंदपुरा के भेल में सीएम राइज स्कूल शासकीय माध्यमिक विद्यालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ इमारत बन जाने से काम नहीं चलेगा। यहां पर पढ़ने वाला हर बच्चा पूरी ताकत से पढ़ाई करे और सरकार द्वारा जो यहां सुविधाएं दी जा रही हैं, उनका पूरा सदुपयोग करें। यहां पर जो फेकल्टी मेंबर हैं, उन्हें भी यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि इस स्कूल में पढ़ने वाला हर विद्यार्थी समाज और देश के नव-निर्माण में लगे।

सबनानी ने किया संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण

भोपाल के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड क्र. 26 के सूरज नगर में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के नवीन कक्षों का लोकार्पण किया। इस अवसर क्षेत्रीय पार्षद राजमणि उईके, जोन अध्यक्ष आरती अनेजा, वरिष्ठ नेता लीलेंद्र मारण उपस्थित रहे।

रामेश्वर शर्मा ने भी किया भूमि पूजन

भोपाल के हुजूर क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा भी सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय नजर आए। उन्होंने आज सुबह कोलार के वार्ड-83 स्थित शासकीय स्कूल में प्रिय विद्यार्थियों के साथ हॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पार्षद रवीन्द्र यति, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार जी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....