Breaking News in Hindi

बेटी की चीख-पुकार सुन उड़े पिता के होश, एक झटके में लग हजारों का चूना, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

खरगोन। खरगोन में साइबर क्राइम का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आर्टिफिशल इंटेलिजेंस(AI) के माध्यम से वाइस क्लोन के जरिए खरगोन के एक पेट्रोल पंप संचालक श्याम भंडारी को उसकी इन्दौर में पढ़ रही बेटी को एक गंभीर मामले में दो सहलियों के साथ सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने का डर बताते हुए धमकाया गया। वहीं इस मामले को रफा-दफा करने के नाम पर रूपए भी मांगे गए। इस दौरान व्यापार से जुड़ा पूरा प्रतिष्ठित परिवार डरा हुआ है। खास बात यह है की साइबर क्राइम के नाम पर शातिर बदमाशों ने इस दौरान बेटी की माता ममता और पिता श्याम भंडारी दोनों से करीब ढाई घन्टे तक व्हाट्सएप कालिंग पर बात की।

यही नहीं इस दौरान वाइस कॉल के जरिये बेटी की चिखने की आवाज भी सुना दी। बेटी का मोबाइल बंद आने पर परिवार ने 50 हजार रूपये ऑन लाइन ट्रांसफर भी कर दिए। लेकिन बदमाश यहीं नहीं रूके उन्होंने सीबीआई के नाम पर और भी पैसे मांगते रहे। लेकिन दोबारा पैसा मांगने से भंडारी परिवार को धोखाधडी की आशंका हुई। रूपये नहीं डाले और रिश्तेदारो को हॉस्टल भेजकर बेटी की जानकारी लेने भेजा गया। जिसके बाद इस सायबर क्राइम का खुलासा हुआ।

अब भंडारी परिवार के द्वारा इन्दौर क्राइम ब्रांच को की गई शिकायत के बाद इन्दौर क्राइम पुलिस हरकत में आ गई है। जिसके बाद वाइस कॉल के माध्यम से पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर इस गंभीर मामले के बाद परिजन और रिश्तेदार लोगों से अपील कर रहे हैं कि बढ़ते हुए साइबर क्राइम से अब सतर्क रहे। वाइस कॉल के मामले से समाज में चिंता बढ़ गई है। बिना कन्फर्म किए कोई पैसा ऑन लाइन ट्रांसफर न करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन