Breaking News in Hindi

अचार संहिता लगते ही एक्शन मोड पर पुलिस प्रशासन, बदमाशों की सूची निकालकर की जिला बदर की कार्रवाई

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल में पुलिस एक्शन मोड में है। शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से लेकर चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले गुंडों तक को चिह्नित कर लिया गया है। पड़ोसी राज्य राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों की पुलिस से उन बदमाशों की सूची साझा कर दी गई है, जो रहने वाले ग्वालियर के हैं, लेकिन चुनाव के दौरान पुलिस से बचने के लिए पड़ोसी राज्यों में छिप जाते हैं। दूसरे राज्यों के बदमाशों की सूची भी ग्वालियर पुलिस को दी गई है। ग्वालियर के करीब 200 गुंडे ऐसे हैं, जिन पर जिला बदर, रासुका और अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर जोन के आईजी अरविंद सक्सैना के मुताबिक चुनाव को लेकर अभी चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों की एक साथ बैठक की है। ग्वालियर जोन के अंतर्गत आने वाले जिले ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर की अलग-अलग बैठक कर चुनाव में सुरक्षा-व्यवस्था की पूरी प्लानिंग की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च के लिए मिली सीआरपीएफ की बटालियन आने वाली है। वहीं ग्वालियर के संवेदनशील इलाके जहां चुनाव के दौरान माहौल बिगड़ सकता है, वहां अभी से सुरक्षाबलों की मौजूदगी दिखाने के लिए सीआरपीएफ की 148वीं बटालियन ग्वालियर भेज दी गई है।

विधानसभा चुनाव के दौरान जहां विवाद की स्थिति बनी, ऐसे इलाकों में भ्रमण शुरू हो गया है। सीआरपीएफ के जवान ग्वालियर पुलिस के साथ मिलकर लगातार फ्लैग मार्च करेंगे। वहीं समय में बीएसएफ, एसएसबी व अन्य पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां आना शुरू हो जाएंगी। लोकसभा चुनाव करीब 30 कंपनियां संपन्न कराएंगी। इसके साथ ही हथियार से लेकर शराब तस्कर चिह्नित, सभी एसपी को कार्रवाई का टारगेट दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप