Breaking News in Hindi

केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी, ED ने 10 दिन की मांगी रिमांड

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल उनकी गिरफ्तारी के बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। इसके लिए कोर्ट परिसर के साथ-साथ कोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। ईडी ने 10 दिन की कस्टडी की मांग रखी है। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि उनका जीवन देश को समर्पित है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला द्विवेदी की एक विशेष पीठ गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करेगी। यह सुनवाई तब होगी जब पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आह्वान के बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में आप समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आप ने इंडिया ब्लॉक को भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की हिरासत में वह रात को सो नहीं सके और उन्हें कंबल और दवाइयां मुहैया कराई गईं जो उनके परिवार ने उन्हें घर से दी थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन