Breaking News in Hindi

लोकायुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका पर नेता प्रतिपक्ष ट्वीट, लिखी ये बात

भोपाल। लोकायुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को लोकायुक्त की नियुक्ति में संविधानिक रूप से नियुक्ति प्रक्रिया के तहत नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मुझसे विचार विमर्श करना था, जोकि नहीं किया गया।

मैंने मध्य प्रदेश राज्य सरकार के इस निर्णय को जो की असंवैधानिक तरीक़े से लिया गया है उसे माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के समक्ष चुनौती दी थी । मध्य प्रदेश की जनता के साथ यह समाचार साझा करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही कि आज माननीय मुख्य न्यायाधिपति, उच्चतम न्यायालय की न्यायपीठ द्वारा मेरी याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। साथियों मैं सदैव आपके हित की आवाज़ उठाता रहूँगा। संविधान को बचाने की यह जंग जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...