Breaking News in Hindi

BJP सांसद दिलीप घोष की ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी, सुप्रिया श्रीनेत का भी आया बयान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है. पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ममता बनर्जी पर निशाना साधने के दौरान विवादित टिप्पणी कर दिए.

दिलीप घोष ने कहा, ‘बांग्ला को अपना भतीजा चाहिए. बिहार से, उत्तर प्रदेश से…दीदी ने गोवा जाकर कहा, मैं गोवा की लड़की हूं. त्रिपुरा गईं और कहा कि मैं त्रिपुरा की लड़की हूं. वो पहले ये फैसला ले लें कि उनके पिता कौन है. किसी की बेटी होना ठीक नहीं है.’

निशाने पर आए दिलीप घोष

इस बयान के बाद दिलीप घोष टीएमसी के निशाने पर आ गए. पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा, दिलीप और बीजेपी को नहीं पता कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाए. ममता के इस अपमान का जवाब दिया जाना चाहिए. दिलीप घोष बीजेपी की संस्कृति का नमूना हैं. उधर, टीएमसी चुनाव आयोग से दिलीप घोष की शिकायत करेगी.

टीएमसी नेता सुष्मिता देव ने कहा कि दिलीप घोष की महिलओं के लिए सोच गंदी है. ये सोच RSS से अति है. इस गंदी सोच का जवाब जनता 2024 के चुनाव मे देगी. बीजेपी ममता दीदी का अपमान करती है. वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, दिलीप घोष पश्चिम बंगाल BJP के पूर्व अध्यक्ष हैं. मेदनीपुर से सांसद भी हैं. वहां से दरकिनार करके उन्हें अब कीर्ति आज़ाद के खिलाफ लड़ने के लिए दुर्गापुर भेजा गया है, जिससे वो परेशान हैं.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यहां वह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पिता कौन हैं जैसी घटिया बात बोल रहे हैं. इस घिनौनी बात का मतलब सब समझते हैं. वह बड़े हल्के और ओछे आदमी हैं.

बता दें कि दिलीप घोष को बीजेपी ने बर्धमान-दुर्गापुर सीट की टिकट दिया है. बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को भारत की 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद के खिलाफ मैदान में उतारा गया है. दिलीप घोष को मेदिनीपुर सीट के स्थान पर बर्धमान-दुर्गापुर से प्रत्याशी बनाया गया. मेदिनीपुर को दिलीप घोष का गढ़ माना जाता है.

सुप्रिया श्रीनेत भी विवादों में

इससे पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी की गई. मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने आयोग को एक पत्र लिखकर सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी पर कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि प्रत्येक महिला, चाहे उसकी पृष्ठभूमि तथा पेशा कुछ भी हो, वह सम्मान की हकदार है. उन्होंने कहा कि वह खासतौर से मंडी को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्प्णियों से आहत हैं जहां से वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं. कंगना रनौत ने कहा कि मंडी को दुनियाभर में अक्सर छोटा काशी कहा जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास