Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो बौखलाए प्रेमी ने कर दिया शर्मनाक कारनामा, 3 साथियों समेत गिरफ्तार

बलौदाबाजार: होली की रात साईं कालोनी में खड़ी कार को आग के हवाले करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। प्रेमिका का विवाह कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने अपने 3 साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था।

होली की मध्य रात्रि भाटापारा के साईं कालोनी के बाहर खड़ी एक बलेनो कार को कुछ असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया था। सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके आधार पर भाटापारा शहर पुलिस ने आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की एवं 4 आरोपियों को बिलासपुर व कटघोरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वही घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बिलासपुर के नीलेश का पीड़ित की बहन से मित्रता थी और उसका विवाह दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर उसने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.