Breaking News in Hindi

भाई-बहन की मौत के मामले में पुलिस को पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

उज्जैन। केडी गेट स्थित सैफी बाखल में रहने वाले भाई-बहन की खुदकुशी मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों के हाथों में धारदार वस्तु से कट के निशान के अलावा जहर खाने की भी जानकारी मिली थी। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला था। जिसकी जांच भोपाल में हैंड राइटिंग विशेषज्ञ से करवाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि दोनों ने खुदकुशी की है अथवा उनकी हत्या की गई है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को केडी गेट स्थित सैफी बाखल में रहने वाले ताहिर पुत्र सादिक हुसैन बादशाह व उसकी बहन जेहरा का शव कमरे में मिला था। युवक व युवती अपनी मां फातिमा के साथ बाखल में रहते थे।

उनके पिता सादिक हुसैन सालों से कुवैत में रहकर व्यापार कर रहे हैं। युवक को आंखों की बीमारी थी। उसे कम दिखाई देता था। जबकि उसकी बहन भी काफी तनाव में रहती थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने आंखों का उपचार नहीं करवाने का जिक्र भी किया है। इसके अलावा जहरीला पदार्थ भी कमरे से मिला था।

दोनों के हाथों में कट के निशान भी मिले हैं। शार्ट पीएम रिपोर्ट में दोनों भाई-बहन द्वारा जहरीला पदार्थ भी खाना पाया गया है।

जीवाजीगंज टीआइ नरेंद्रसिंह परिहार का कहना है कि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होगा की भाई-बहन ने खुदकुशी की थी या फिर उनकी हत्या की गई है। वहीं कमरे से मिले सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग विशेषज्ञ से जांच करवाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....