Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मुरैना में भरभराकर गिरा रेलवे ब्रिज, 5 मजदूर घायल

मुरैना : मुरैना जिले में रेलवे का सदियों पुराना पुल भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के दौरान पुल पर काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर गंभीर घायल रुप से घायल हो गए। घटना कैलारस थाना क्षेत्र के सिकरोदा गांव के पास की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को जोरा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना ले जाया गया है।

उप संभागीय मजिस्ट्रेट प्रदीप तोमर ने बताया कि  रेलवे की छोटी लाइन पर बने 100 साल से अधिक पुराने पुल को तोड़ा जा रहा है क्योंकि रेलवे इस रूट का आमान परिवर्तन कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि मजदूर गैस कटर से लोहे के पुराने पुल के ढांचे को काट रहे थे, लेकिन वह अचानक ढह गया और पांच मजदूर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पांचों घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.