Breaking News in Hindi

हाई कोर्ट ने बेटी की शादी तक गिरफ्तार न करने दिए निर्देश

जबलपुर। हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने सीहोर जिले के आष्टा में हुए चिटफंड घोटाले में बनाए दो आरोपितों को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए निर्देश दिए कि उन्हें बेटी की शादी तक गिरफ्तार नहीं किया जाए। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने राज्य शासन को अगली सुनवाई पर केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

कुछ निवेशकों की शिकायत पर आवेदकों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया

आवेदक इंदौर निवासी संजय मंडलोई व सीहोर निवासी जितेन्द्र पटेल की ओर से अधिवक्ता नितिन जैन व समता जैन ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि कुछ निवेशकों की शिकायत पर आवेदकों के खिलाफ आष्टा पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उन्होंने बताया कि आवेदक स्वयं निवेशक हैं, ऐसे में उनके विरूद्ध झूठी एफआइआर दर्ज की गई है।

संजय की बेटी की शादी 20 अप्रैल को निर्धारित है

आवेदक संजय की बेटी की शादी 20 अप्रैल को निर्धारित है। दलील दी गई कि पुलिस इस मामले में आवेदकों को लगातार परेशान कर रही है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए कि बेटी के विवाह तक आवेदकों को गिरफ्तार नहीं किया जाए। वहीं आवेदक इस बीच जमानत पेश करने स्वतंत्र हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...