Breaking News in Hindi

बंगाल में चाय वाले ने दुकान के बाहर क्यों लगाया ‘नो पॉलिटिकल प्रैक्टिस’ का बोर्ड?

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान में इस चाय की दुकान पर चाय पीते समय राजनैतिक मुद्दों के बारे में बातें करना मना है. यहां चाय की दुकान के एक मालिक ने दुकान के बाहर ‘नो पॉलिटिकल प्रैक्टिस’ का बोर्ड लगा दिया है. साथ ही मालिक का कहना है लोगों को इस पोस्टर को देखकर थोड़ा जागरूक होना चाहिए.ताकि चाय की दुकान पर चाय पीने आए लोग राजनैतिक मुद्दों से बचें. फिलहाल इस बोर्ड की सराहना जिले भर में हो रही है.

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे ही आमजनों को चाय पर चर्चा का एक विषय मिल गया है. ज्यादातर लोग चाय की दुकान पर चाय की चुस्की लगाकर एक-दूसरे के बारे में बात करते नजर आते हैं और बातों ही बातों में यह चर्चा बहस तक पहुंच जाती है. इस बात से नाराज बर्दवान में एक चाय की दुकान के मालिक ने दुकान में आने वाले ऐसे लोगों को रोकने के लिए एक खास तरकीब निकाली.

अमित दास की चाय की दुकान बर्दवान में पार्कस रोड पर चर्च मोड़ इलाके में है. इनकी दुकान में रोजाना कई लोग चाय पीने आते हैं. लेकिन कुछ लोग यहां चाय की चुस्की के साथ राजनीती के बारे में भी बातें करते हैं, जिसके बाद अमित ने अपनी दुकान के बाहर ऐसे लोगों के लिए नो एंट्री बोर्ड लगा दिया है. इस बोर्ड पर उन्होंने लिखा है कि ‘दुकान में कोई राजनीतिक चर्चा न करें यानि नो पॉलिटिकल प्रैक्टिस’.

ये बताया कारण

अमित दास के मुताबिक, दुकान के बाहर पोस्टर लगाने के बाद पॉलिटिकल एजेंडों को डिस्कस करने वाले लोग उनकी दुकान में नहीं आएंगे. क्योंकि यहां लोग की बातें कब बहस में बदल जाती हैं. इसका पता नहीं चलता. इसलिए ही उन्होंने यह बोर्ड लगाया है. ताकि इससे दूसरे ग्राहकों को भी कोई परेशानी न हो. अमित का कहना है कि इस पोस्टर की काफी लोग सराहना कर रहे हैं. उन्हें अच्छा फीडबैक भी मिल रहा है. इस दौरान उनकी दुकान पर चाय पीने आए एक व्यक्ति ने कहा कि कि ये बुरा नहीं है. चाय पर आकर राजनीतिक चर्चा से बहस करना ठीक नहीं है. इन चीज़ों को उससे दूर रखना ही बेहतर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....