Breaking News in Hindi

सागर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत ,14 घायल..

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है और 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने के लिए श्रद्धालु बरमान जा रहे थे। सूचना पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना सागर – नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित देवरी के पास हुई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक गंभीर घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी तेज थी की सवारी ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में महिला, पुरुष सहित छोटे-छोटे बच्चे भी सवार थे। 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन