Breaking News in Hindi

जीजाजी से मजाक पड़ा महंगा, गुस्से में साले को दांत से काटा

बिहार के भोजपुर में जीजाजी से मजाक महंगा पड़ गया. मजाक किए जाने से नाराज जीजा ने साले को दांत काट लिया. इसके बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हैं. ये हैरान करने वाला मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर श्रीपाल गांव का है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लौहर श्रीपाल गांव में सोमवार की देर शाम बहनोई से मजाक को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्षों से महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया.

मामूली सा मजाक बड़े विवाद में तब बदल गया जब एक पक्ष के चंद्रभूषण कुमार ने रिश्ते के बहनोई को हंसी मजाक में कुछ अप्रिय शब्द बोले. इस बात को लेकर जीजाजी इतने नाराज हो गए कि उन्होंने चंद्रभूषण को दांत काट लिया. तब दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुआ. मारपीट इतना भंयकर था कि 10 लोगों को अस्पताल इलाज के लिए जाना पड़ा.

घायलों में 70 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल

घायलों की पहचान एक पक्ष के लौहर श्रीपाल गांव के रहने वाले सत्य नारायण दास की 45 वर्षीया मां चिंता देवी, उनकी 48 वर्षीय चाची मीना देवी, 25 वर्षीय बेटी सरिता देवी.नारायण दास की 26 वर्षीय बहन मेनका कुमारी, भाई 19 वर्षीय चन्द्रभूषण कुमार और रौशन कुमार शामिल है. दूसरे पक्ष से 70 वर्षीय दलसिंगार राम उनकी 65 वर्षीय पत्नी दुखनी देवी, 20 वर्षीय बेटी सुमित्रा कुमारी.बेटा बिगन राम शामिल है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस विवाद के बारे में चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि सोमवार को वो अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरे पक्ष के लड़कों के साथ पंचायत भवन में बैठे हुए थे. इसी बीच उनके बीच हंसी मजाक हुआ हंसीमजाक के दौरान रिश्ते में लगने वाले जीजाजी पर टोनबाजी की. जिसके बाद दोनों पक्षों के लड़कों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गया. वहीं दूसरे पक्ष की सुमित्रा कुमारी ने कहा कि चंद्रभूषण कुमार ने उसके जीजा को हंसी मजाक में कुछ उल्टा शब्द बोल दिया था. इस बात को लेकर उसके जीजा जी नाराज हो गए और चंद्रभूषण को दांत काट लिया. दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप