Breaking News in Hindi

हनुमानताल की हड्डी गोदाम में पत्नी और साली को चाकू से गोदा, साली की मौत

 जबलपुर। हनुमान ताल के हड्डी गोदाम इलाके में पति ने पत्नी और साली पर मंगलवार रात चाकू से हमला कर दिया। घटना में हमले से घायल साली की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इमरान कबाड़ बेचने का काम करता है

हनुमान ताल पुलिस ने बताया कि हड्डी गोदाम निवासी इमरान कबाड़ बेचने का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से इमरान का पत्नी नाजिया से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात नाजिया अपने मायके गई थी। तभी वहां इमरान पहुंचा। नाजिया से विवाद कर उसे पर चाकू से एक के बाद एक छह से अधिक वार कर दिए। नाजिया की बहन आयशा अपने बीच बचाव किया तो इमरान ने उसे पर भी वार कर दिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से भाग निकला। खून से लथपथ दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत आयशा को मृत घोषित कर दिया। वही हालत नाजुक होने के कारण नाजिया को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...