Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत ,बल्देवगढ़ के कैलपुरा गांव में हुआ हादसा

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दें की घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले कैलपुरा गांव की है। दोनों मृतकों के शवों का बल्देवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परशुराम और तुलसीराम अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे।

इस दौरान दोनों को ट्रक ने टक्कर मार दी मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल मृतकों के परिजनों को दी। बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.