Breaking News in Hindi

राजगढ़ में घर में पानी के टैंक में मिले मां – बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस…

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक घर में पानी के टैंक में मां और बेटी की लाश मिली है। आपको बता दें सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है यह घटना हादसा है या हत्या या फिर खुदकुशी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें की घटना खिलचीपुर से 15 किलोमीटर दूर दोबड़ा गांव की है।

घटना का पता तब चला जब देवर घर पर पहुंचा। पूजा के देवर सुरेंद्र शर्मा ने पानी की टंकी में पूजा और प्रियांशी का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा राजस्थान के कोटा की रहने वाली थी और उसकी शादी 11 दिसंबर 2020 को दोबड़ा गांव में रहने वाले महेंद्र शर्मा से हुई थी। पूजा के ससुर जगदीश शर्मा भोपाल में एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं पूजा का पति महेंद्र टैक्सी चलाता है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन