Breaking News in Hindi

बारात में डीजे बजाने के दौरान चले लात घूंसे, CCTV में कैद हुई मारपीट की घटना

 छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के असाटी मोहल्ला में मारपीट का मामला सामने आया है। जहां शहर के रईसजादों ने पहले तो गाड़ी/कार निकालते हुए टक्कर मार दी और फिर गाड़ी में खरोंच आने पर गाड़ी सुधरवाने डेंटिंग/पेंटिंग की भारी भरकम रकम की मांग कर दी और जब बात न बनी तो सेन समाज की बारात और लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट में बचाव के दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हो गई। उक्त सारी घटना वहां लगे CCTV कीमतों में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात तकरीबन रात 9:30 बजे की छतरपुर शहर के घनश्याम मैरिज हॉल में सेन परिवार की बारात जा रही थी, इसी दौरान असाटी और सेन समाज में विवाद और मारपीट हो गई।
दरअसल शादी समारोह में बारात के दौरान डीजे और कार में गलती से टच हो गई जिसपर गाड़ी सवार और मालिक बारात पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे जिसके चलते बारातियों ने भी कार सवार रईसजादों को जमकर धुन डाला और लात-घूंसे चले। इस विवाद में दोनों पक्ष घायल हुए हैं जिसमें सुनील असाटी और अर्चित असाटी, जितेंद्र सेन सहित अन्य लोग हुए घायल हुए हैं।

उक्त मामला अब थाने पहुंच गया है जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है। इस मारपीट में सुनील असाटी और अर्चित असाटी, जितेंद्र सेन सहित अन्य लोग हुए घायल हुए हैं।

कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार असाटी परिवार की ओर से सेन परिवार के 4 नामजद लोगों- सचिन सेन, गोकुल सेन, जीतेन्द्र सेन, सतीश सेन सहित अन्य पर धारा- 427, 323,294,506-34 IPC के तहत मामला दर्ज हुआ है। तो वहीं सेन परिवार की ओर से असाटी परिवार के 2 लोगों- विवेक असाटी, अर्पित असाटी सहित अन्य पर धारा-323,294,506-34 IPC के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...