Breaking News in Hindi

अनोखी शादी! बेतिया में किन्नर ने युवक से रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

बिहार के बेतिया में एक अनोखी शादी देखने को मिली. यहां एक ट्रांसजेंडर ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों छुप-छुप कर मिला करते थे. बेतिया के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर में हुई इस शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने. साथ ही इस शादी की दूर-दूर तक चर्चा चल रही है. किन्नर गोपालगंज के रहने वाले हैं.

बेतिया के मझौलिया प्रखंड के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर परिसर में एक अनोखी विवाह चर्चा का विषय बन गया है. मंदिर परिसर में एक किन्नर ने एक युवक से शादी रचा ली. गोपालगंज के रहने वाले किन्नर ने बेतिया के मझौलिया में इस्थित मठिया के युवक दिनेश कुमार से विवाह रचाकर सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं.

एक बेहद अनोखी प्रेम कहानी

इस अनोखी प्रेम कहानी की शुरूआत तब हुई जब दिनेश कुमार कुछ काम करने और ज्यादा पैसे कमाने के लिए दिल्ली जा रहा था. वहीं ट्रेन में एक किन्नर से दिनेश कुमार की मुलाकात हो गई और दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया. तब से एक दूसरे से बातों का सिलसिला चल पड़ा. दिल्ली में ही दोनों मिलने लगे. फिर दोनों ने अपने अपने प्यार का इजहार किया और अंत मे दोनों ने मिलकर शादी रचा ली.

पूरे रीति रिवाज से हुई शादी

वहीं गांव के महिलाओं ने इस अनोखी शादी में भाग लिया और पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी को विधियों को पूरा कराया. मंदिर परिसर में हो रहे दोनों के विवाह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ गई. मंदिर में सात फेरे लेकर दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए. ये अनोखी शादी फिलहाल पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...