Breaking News in Hindi

इंदौर कांड: Congress प्रत्याशी पर कोर्ट ने पुराने केस में जोड़ी थी 307 की धारा! जीतू बोले- नामांकन वापस लेने का बनाया दवाब

इंदौर: इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि उन पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। उन्हें धमकाया डराया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का आरोप है कि इंदौर की एक जिला अदालत ने एक पुराने मामले में अक्षय बम के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी है।

अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, उनके नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद ही आरोप जोड़े गए हैं। अदालत को आरोप तय करने में 17 साल और 61 सुनवाइयों का समय लगा। अक्षय कांति बम ने 23 अप्रैल को कांग्रेस से अपना नामांकन दाखिल किया था और उसी दिन उन पर धारा के तहत आरोप लगाए गए।

ये है 17 साल पहले पूरा मामला

अक्षय कांति बम पर 4 अक्टूबर 2007 को यूनुस खान नाम के शख्स के साथ जमीन विवाद हुआ था। इसी के दौरान हमला, मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज हुआ था। उस समय यूनुस पर गोली भी चलाई गई थी लेकिन खजराना पुलिस ने तब एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा नहीं जोड़ी थी। लेकिन जिस दिन अक्षय कांति बम ने इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा। उसी दिन कोर्ट के आदेश पर 17 साल पुराने इस मामले में अक्षय बम पर आईपीसी की धारा 307 लगाई गई। साथ ही उन्हें 10 मई को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...