Breaking News in Hindi

बीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, हर साल खाली रह जाती हैं सीटें, यह कारण आया सामने

जबलपुर। बीएड और एमएड कोर्स में एडमिशन की। प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो जाएगी। 21 मई को पहली लिस्ट आएगी। पूरा पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एक बार फिर काउंसलिंग कर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। दरअसल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त 40 से ज्यादा कॉलेजों में ही पिछले तीन साल से हर बार औसत 500 से ज्यादा सीटें खाली रह जाती हैं इसकी वैसे तो कई वजह है लेकिन कालेज लेबल काउसलिंग नहीं होना इनमें एक अहम वजह है।

जिले से बाहर के कालेज मिलने पर नाराजगी

 

बीएड कालेज संचालकों का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग मैरिट के आधार पर विद्यार्थियों को कालेज आवंटित करता है लेकिन जिले से बाहर के कालेज मिलने पर विद्यार्थी प्रवेश लेने में रुचि नहीं दिखाते हैं अधिकांश सीट प्रवेश के चरणों में सीट आवंटित होने के बावजूद रिक्त हो जाती है। इसके अलावा एसटी और एससी श्रेणी के विद्यार्थियों को शुल्क में छूट होती है जिस वजह से कई विद्यार्थी कम फीस होने के कारण बीच सत्र में ही कालेज छोड़कर अन्य संस्थानों में प्रवेश ले लेेते हैं जिस वजह से सीट रिक्त बन जाती है।

विजयश्री एजुकेशन कालेज के संचालक राजेश स्थापक ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों की वजह से अन्य विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिल पाता है। विभाग को जरूरी है कि प्रवेश के समय ही आधार कार्ड से प्रक्रिया लिंक हो जाए ताकि विद्यार्थी बिना सूचना दिए कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया से बाहर न हो पाए। उनके अनुसार अंतिम सीएलसी राउंड होने से विद्यार्थियों को पसंद के कालेजों में प्रवेश मिल पाता है। एनईएस एजुकेशन सोसायटी के मनोज यादव ने बताया कि कालेज लेबल काउंसलिंग होने से विद्यार्थी जो विभिन्न चरणों की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाते या फिर प्रवेश नहीं मिल पाता हैं उनके लिए अतिरिक्त अवसर होगा। बता दे कि विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में करीब 40 बीएड कालेज है जिनमें हर साल प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी 500 सीट रिक्त रह जाती है।

 

ऐसे चलेगी काउंसलिंग… तीन चरण होंगे

 

पहला राउंड 1 मई से 09 मई तक रजिस्ट्रेशन। 2 मई से 11 मई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 21 को लिस्ट आएगी। 25 तक संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करना होगी।

दूसरा राउंड-21 मई से 28 मई तक रजिस्ट्रेशन। 22 मई से 30 मई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 9 जून को लिस्ट आएगी। 13 तक फीस जमा करना होगी।

तीसरा राउंड 7 जून से 12 जून तक रजिस्ट्रेशन। 08 जून से 13 तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। 25 जून को लिस्ट आएगी। 30 तक फीस जमा करना होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप