Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कांग्रेस खत्म हो रही है, अब कुछ नहीं बचा, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा आज कि कांग्रेस अब खत्म हो रही है। कांग्रेस के उम्मीदवार भी पार्टी छोड़कर देश के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के अच्छे और विचारवान नेता कांग्रेस के गलत फैसलों की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि, कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है।  चौहान ने विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीहोर जिले के इछावर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए भी कांग्रेस ने कभी विकास की ईंट तक नहीं लगाई। विकास के काम केवल भाजपा की सरकार में ही हुए हैं। कांग्रेस के जमाने में ना सड़कें थी, ना बिजली और ना पानी की व्यवस्था थी। पता ही नहीं चलता था कि, सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है और विकास पथ पर अग्रसर है।

पूर्व मुख्यमंत्री को जन-आशीर्वाद यात्रा के दौरान बहनों ने गेहूं की बोरी भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बहनों ने आज गेहूं की बोरी दी है, जब बहन से पूछा कि ये क्यों दे रही हो तो बहन ने कहा कि, भैया ये गेहूं आपके चुनाव खर्च के लिए है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही बेटा-बेटी में भेदभाव होते देखा था, बहनों के दुख, तकलीफ देखे थे। तब बहुत पीड़ा होती थी और मन में एक ही संकल्प था की बहन-बेटियों के जीवन में नई रोशनी लाना है। मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा लाड़ली लक्ष्मियां है। जब वे सांसद थे तो बेटियों की शादी करवाता था, लेकिन अकेले 21, 31 से ज्यादा बेटियों की शादी नहीं करवा पाते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.