Breaking News in Hindi

स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंक दिया. इस हरकत पर लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. ये घटना उस वक्त हुई जब वो यूपी में आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है. उससे पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसी साल फरवरी में स्वामी प्रसाद के साथ कौशांबी में कुछ ऐसी ही घटना हुई थी. उनके कौशांबी आने की खबरे मिलने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता विरोध करने पहुंच गए. इसी बीच कुछ युवक गाड़ी के सामने आ गए, काला झंडे दिखाए और जूता दिखाकर विरोध किया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....