Breaking News in Hindi

मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट

कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है. राहुल के नाम के ऐलान और नामांकन के साथ ही रायबरेली में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच राहुल ने एक इमोशनल पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने सोनिया गांधी, किशोरी लाल, रायबरेली और अमेठी का भी जिक्र किया है. इन दोनों जगहों को अपना परिवार बताया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था. मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है. अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं. दोनों ही मेरा परिवार हैं. मुझे खुशी है कि 40 साल से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे.

‘अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं’

इस पोस्ट में राहुल आगे लिखते हैं, अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं. मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने भी एक पोस्ट किया है.

‘लोगों से मिला प्यार, आत्मीयता और सम्मान अनमोल है’

इसमें उन्होंने लिखा, कुछ दिनों पहले मां ने कहा था कि मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है. वह रायबरेली आकर पूरा होता है. ऐसा परिवार, जिसने कई पीढ़ियों को अपने में मिला लिया, जो दशकों तक हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख, संकट और संघर्ष में चट्टान की तरह हमारे साथ खड़ा रहा. यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है. यह सेवा और आस्था का रिश्ता भी है जो आधी सदी से अटूट है. हमें यहां के लोगों से जितना प्यार, जितनी आत्मीयता और सम्मान मिला है, वह अनमोल है.

‘हमारा पूरा परिवार दृढ़ता से हमारे साथ खड़ा है’

प्रियंका आगे लिखती हैं, पारिवारिक रिश्ते की सबसे बड़ी सुंदरता ये होती है कि आप चाहकर भी कभी उसके स्नेह का कर्ज नहीं उतार पाते. इस मुश्किल वक्त में जब हम देश के लोकतंत्र संविधान और जनता के अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो इस लड़ाई में भी हमारा पूरा परिवार दृढ़ता से हमारे साथ खड़ा है. आज हजारों परिवारजनों की मौजूदगी में बड़े भाई राहुल जी ने अपना चुनाव नामांकन दाखिल किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...