Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

अश्लील वीडियो मामले में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना गिरफ्तार, कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज

कर्नाटक में अश्लील वीडियो मामले में फंसे जेडीएस के पूर्व नेता प्रज्वल रेवन्न के पिता को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है. एचडी रेवन्ना की यह गिरफ्तारी अपहरण के एक मामले में हुई है. अपहरण के एक मामले में कोर्ट से अग्रिम जमानत नामंजूर होने के बाद एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी हुई है. इसी के साथ-साथ एचडी रेवन्ना एसआईटी की कस्टडी में भी चले गए हैं. एचडी रेवन्ना मौजूदा वक्त में जेडीएस से विधायक हैं.

रेवन्ना को अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेंगलुरु के पद्मनाभनगर स्थित आवास से हिरासत में लिया और सीधे एसआईटी कार्यालय ले जाया गया. एमपी-एमएलए कोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद एसआईटी अधिकारियों ने रेवन्ना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी.

छापेमारी के वक्त पुलिस अधिकारियों को पता चला कि वह देवेगौड़ा के आवास पर हैं. इसके बाद दो कारों में सवार अधिकारी वहां पहुंचे. अधिकारियों के आने के 15 मिनट बाद भी घर का दरवाजा नहीं खोला गया. फिर रेवन्ना ने खुद ही दरवाज़ा खोला और बाहर आ गए. एसआईटी अधिकारियों ने तुरंत उन्हें अपना साथ लेकर ऑफिस के लिए रवाना हो गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.