Breaking News in Hindi

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे मंदिर

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. जिले के बौली थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बनास पुलिया के नजदीक कार और एक वाहन में टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का शिकार सभी लोग सीकर जिले के खंडेला के रहने वाले हैं. सभी एक ही परिवार के सदस्य थे.

ये सभी लोग सीकर से त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन करने सवाई माधोपुर के रणथंभौर जा रहे थे. सड़क दुर्घटना की सूचना पर बौली थाना पुलिस एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दुर्घटना में घायल बच्चों व सभी 6 शवों को बौली के सीएचसी पहुंचाया गया.

पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार

पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव के मुताबिक, बौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा हुआ है. इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया. प्रथम दृष्ट्या में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होना बताया जा रहा है. हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. शवों को बमुश्किल कार से निकाला जा सका. सड़क हादसे में घायल हुई 6 वर्षीय दीपाली शर्मा व 10 वर्षीय मनन शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौली में भर्ती करवाया गया है. जहां शुरुआती इलाज करवाने के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया.

मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

बौली थाना पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. सीकर के खंडेला से सवाई माधोपुर के रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी दर्शन करने जा रहे थे. मृतकों में अनीता, संतोष, कैलाश, पूनम, मनीष व सतीश शर्मा बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद ग्रामीण के सहायता से सभी शवों को एंबुलेंस से बौली लाया गया. जहां उन्हें सीएचसी बौली की मोर्चरी में रखवाया गया.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना को लेकर एएसीपी दिनेश यादव और डिप्टी अंगद शर्मा भी मौके पर पहुंचे. बौली थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाशी में जुटी हुई है. परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद सभी 6 शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हैं. हादसे के बाद छोटे-छोटे दो बच्चे बार-बार अपने माता-पिता को पुकार रहे थे. दोनों घायल बच्चों का इलाज चल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...