Breaking News in Hindi

क्या बैतूल में दोबारा होगी वोटिंग? हादसे में EVM मशीनों के जलने के बाद प्रशासन ने चुनाव आयोग से मांगे सुझाव

बैतूल जिले में बीती रात मतदान दल को लेकर लौट रही बस के आगजनी मामले में जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। जिला प्रशासन ने घटना में क्षतिग्रस्त हुई ईवीएम मशीनों को लेकर चुनाव आयोग और एक्सपर्ट टेक्नीशियन से सुझाव मांगे गए है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद ही आगजनी में क्षतिग्रस्त हुई ईवीएम को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

आपको बता दें कि बीती रात मतदान दल को लेकर आ रही विजय बस साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के गौला गांव के पास में आगजनी का शिकार हुई थी। बस में 36 मतदान कर्मी सवार थे। इस बस में पोलिंग बूथ की सामग्री भी रखी हुई थी। घटना में चार पोलिंग बूथों की ईवीएम क्षतिग्रस्त हुई है। प्राथमिक तौर पर आगजनी की मुख्य वजह बस के गेयर बॉक्स से आग लगना बताया जा रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग से दिशा निर्देश मांगे हैं।

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद ही इन ईवीएम को लेकर के कोई भी निर्णय लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग क्षतिग्रस्त हुई ईवीएम मशीन को रिकवर करने की कवायत करता है या इन पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान करवाया जाएगा। फिलहाल जिला प्रशासन ने जिले भर से आई ईवीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम बैतूल के जे एच कॉलेज में स्थित स्ट्रांग रूम में किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?