Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

मुरैना में DSP हेडक्वार्टर के गनर ने खुद को मारी गोली, हुई मौत…

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में DSP हेड क्वार्टर के गनर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सिर में गोली लगने से गंभीर हालत में विक्रम परमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि खुदकुशी का कारण अज्ञात है, पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है घटना पुलिस लाइन थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। विक्रम परमार के माता-पिता ग्वालियर में रहते हैं। विक्रम मुरैना में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सरकारी क्वार्टर में रहते थे। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना मंगलवार की रात 11 बजे की है। घटना की सूचना पर विक्रम के परिजन भी मुरैना पहुंच गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.