Breaking News in Hindi

चारों आरोपित जेल में, रेशमा की बहन बोली- दूसरी शादी के लिए मार डाला, ऐसी सजा मिले कि तड़प-तड़प कर मरे

जबलपुर। अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपित और उसके तीन अन्य साथियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर रेशमा के स्वजन आरोपित पति को देखकर भड़क गए। मृत गर्भवती रेशमा की बहन बोली- इसे ऐसी सजा मिले कि तड़प तड़प कर मरे। दूसरी शादी करने के लिए हत्‍या कर दी। बता दें कि दोनों के बीच करीब 10 साल से प्रेम संबंध थे। मृत गर्भवती पत्नी रेशमा ने करीब छह महीने पहले गोराबाजार थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रेमिका और शुभम को बुलाकर फटकार भी लगाई थी। इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए सबक सिखाने की ठान ली और मौत के घाट उतार दिया।

24 घंटे में ही सारे तथ्यों को जांचकर खुलासा कर दिया

 

चार मई को रेशमा के पति शुभम चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी की हत्या करवाई। हत्या के इस घटनाक्रम को आरोपित ने लूट की शक्ल दी और झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने 24 घंटे में ही सारे तथ्यों को जांचकर खुलासा कर दिया।

 

हत्या की और फिर शव को लेकर पूरे शहर में घूमता रहा

बता दें कि कजरवारा निवासी शुभम चौधरी ने अपने तीन दोस्त प्रहलाद सिहं ठाकुर,शिब्बू चौधरी और अनुराग के साथ मिलकर रेशमा की हत्या की और फिर शव को लेकर पूरे शहर में घूमता रहा। बाद में पुलिस से बचने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...