Breaking News in Hindi

बेकाबू हुई ब्लैक स्कॉर्पियो ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

राजस्थान : जयपुर शहर में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार एसयूवी ने फुटपाथ पर बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी जिनमें से एक की बाद में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस थाना (जयपुर दक्षिण) के थानाधिकारी सुभाष चंद ने कहा कि तेज गति वाले वाहन ने त्रिवेणी फ्लाइओवर के पास फुटपाथ पर बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पप्पू गुर्जर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा, ‘काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी थी जिसने उन लोगों को टक्कर मारी, वाहन तथा उसके चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन