Breaking News in Hindi

Reel बनाने के लिए ट्रेन के इंजन पर चढ़ा युवक, बिजली के तार से टकराया; मौत

बलिया -लखनऊ छपरा फरूखाबाद उत्सर्ग 15084 एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के ऊपर एक युवक को करंट लग गया. हाई करंट की जद में आने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद ट्रेन स्टेशन पर करीब तीन घण्टे तक रुकी रही. वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

घटना के बाद ट्रेन रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि युवक सेल्फी या रील बना रहा था. शनिवार की सुबह उत्षर्ग एक्स्प्रेस मुख्यालय से छपरा जा रही थी. वह माधोपुर इंजीनियरिंग गेट संख्या चार पर पहुंची तो गेटमैन ने देखा कि एक युवक इंजन के उपर पेंटोग्राफ बिजली के तार से चिपका हुआ था.

युवक का शव देख जुटी भीड़

युवक को करंट लगने की सूचना तत्काल बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन मास्टर रविंद्र नाथ चौबे को दी. सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया. ट्रेन के ऊपर युवक का शव होने की सुचना पर काफी संख्या मे लोगों की भीड़ जुट गईं.

ट्रेन पर युवक का शव होने की सूचना स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को दी. थोड़े ही देर में दूसरे स्टेशन पर ट्रेन रुक गई. स्टेशन मास्टर ने बताया कि माधोपुर गांव के चार नम्बर गेट के गेटमैन सुग्रीव ने उन्हें सूचना दी कि उत्सर्ग एक्स्प्रेस के उपर एक युवक पेंटोग्राफ से चिपका है, जिसके बाद स्टेशन पर ट्रेन रोक दी गई. ट्रेन के रुकने से यात्रियों काफी दिक्कतें उठानी पड़ी. यात्री घटना के बाद लंबे समय तक ट्रेन के चलने का इंतजार करने लगे.

करीब दो घण्टे बाद पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. बांसडीह रोड में युवक की मौत और ट्रेन स्टेशन पर रुकने से यात्रियों को काफी परशानी का सामना करना पड़ा. करीब तीन घण्टे बाद उत्सर्ग एक्सप्रेस रवाना हुईं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन