Breaking News in Hindi

20 स्टेशनों के शुरू हुई कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सुविधा, देखें लिस्‍ट

जबलपुर। रेलवे में यात्रियों और आम लोगों को पार्सल की सुविधा दी गई, लेकिन इनमें आई कमियों का अध्ययन कने के बाद इन्हें दूर करने नए बदलाव किए। पश्चिम मध्य रेलवे में कंप्यूटराइज्ड डिजिटल तकनीकी को बढ़ावा दिया गया, जिसके बाद इन जोन में कम्प्यूटरीकृत तकनीकी का विस्तार किया गया। जोन के 20 रेलवे स्टेशनों में पार्सलों की बुकिंग कम्प्यूटरीकृत पार्सल प्रबंधन प्रणाली (पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम) से की जा रही है। जोन के तीनों मंडलों पर 20 रेलवे स्टेशनों पर पार्सल प्रबंधन प्रणाली की सुविधा है। इनमें जबलपुर मंडल में जबलपुर, कटनी, कटनी मुड़वारा, कटनी साउथ, सतना, रीवा, दमोह, सागर, नरसिंहपुर एवं गाडरवारा स्टेशनों पर पीएमएस उपलब्ध है।

पार्सल यातायात एवं लगेज को ट्रैक करना काफी आसान

 

रेलवे का दावा है कि इस प्रणाली से पार्सल यातायात एवं लगेज को ट्रैक करना काफी आसान हो गया है। सामान लोड होते ही बुक करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर मेसेज आता और गंतव्य पर पहुंचने की भी जानकारी होती है। पार्सल प्रबंधन प्रणाली से रेल कर्मचारियों को भाड़े की ऑटोमेटिक गणना और मानवीय गलतियों में कमी होगी तथा ग्राहकों को परिवहन के दौरान पार्सलों के वर्तमान स्थिति की सटीक जानकारी और साथ ही बुकिंग एवं वजन में कम समय लगेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...