Breaking News in Hindi

उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

उज्जैन। शहर में करीब डेढ़ लाख लोग उच्च रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित हैं। इन दिनों शहर के विभिन्न हास्पिटल में करीब 300 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं। इनमें 148 मरीज उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। गर्मी में उच्च रक्तचाप वाले मरीजों को विशेष सावधानी रखना चाहिए।

यह बात हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो.डा.विजय गर्ग ने बुधवारिया स्थित श्री क्लिनिक में उच्च रक्तचाप परीक्षण शिविर के दौरान कही। उन्होंने शिविर में आए रोगियों की जांच की तथा बीमारी से बचने के उपाय बताने के साथ जिन लोगों को यह समस्या है, उन्हें सावधानी रखने की जानकारी दी।

डा.गर्ग ने कहा कि उच्च रक्तचाप वाले मरीजों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना सामान्य व्यक्तियों की अपेक्षा छह गुना अधिक रहती है। हाई ब्लड प्रेशर से सांस की बीमारी चार गुना अधिक पैरों की समस्या तीन गुना अधिक रहती है। अगर उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति को शुगर व मोटापा है।

यह लोग सिगरेट, तंबाखू का सेवन भी करते हैं, तो सावधान हो जाइए यह आग में घी का काम करता है। सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 140 / 90 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर व्यक्ति ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं, तो उनका ब्लड प्रेशर 130 / 80 से अधिक नहीं होना चाहिए।

उच्च रक्तचाप से बचने के लिए यह करें

 

– नमक, शक्कर, घी, चावल, मलाई का सेवन नहीं करें।

– प्रतिदिन दो चुटकी से ज्यादा नमक नहीं खाएं।

– कचौरी, समोसे, सेंव, चिप्स, बेकरी आइटम नहीं खाएं।

-सिगरेट व तंबाकू का बहिष्कार करें।

 

यह करें इससे कंट्रोल होगा बीपी

 

-प्राणायाम, योग, ध्यान व प्रार्थना को अपनाएं।

– ⁠हरी सब्ज़ी, फल खाएं तथा 10 मिनट धूप में बैठें।

-प्रतिदिन 20 मिनट कसरत करें या पैदल चलें।

-काम में जल्दबाजी ना करें, प्रतिदिन 8 घंटे नींद लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप